Advt. for GP, Rajpur, Sadhaura Admission

राजपुर (सढौरा) को तकनीकी शिक्षा विभाग  की तरफ से एक तोहफा

सत्र 2020- 21 से गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक राजपुर( सढौरा) में विभिन्न डिप्लोमा कोर्स की  कक्षाएं आरंभ होने वाली है । गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक राजपुर( सढौरा)  पिछले दो वर्षों से शुरू होने की राह देख रहा था,  इस बार  सढौरा( यमुनानगर) के विद्यार्थियों के लिए कक्षाएं गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक राजपुर    (सढौरा) के कैंपस में जनवरी से शुरू हो रही हैं  ।  इसकी जानकारी देते हुए प्रधानाचार्य श्री राजीव सपरा ने बताया  कि गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक  राजपुर( सढौरा) में कंप्यूटर इंजीनियरिंग में 60 सीटों और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा की 60 सीटों के साथ कक्षाएं इस सत्र में शुरू की जा रही हैI गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक राजपुर( सढौरा) की बिल्डिंग पूर्णतया तैयार है और इस बार से इनकी कक्षाएं इसी के कैंपस में लगेगी  I सरकार की दिशानिर्देशानुसार गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक  राजपुर( सढोरा ) के एडमिशन 31 दिसंबर तक चलेंगे । जो   दसवीं पास विद्यार्थी यहां एडमिशन लेना चाहता है वो अपना दसवीं का सर्टिफिकेट दिखाकर एडमिशन ले सकता है । छात्राओं के लिए एक सेमेस्टर की फीस 2500 व छात्र के लिए 3000 रुपए है I जो भी विद्यार्थी एडमिशन लेना चाहता हैं निम्नलिखित नंबरों पर संपर्क करे ।

 

  1. श्री देव सुमन वर्मा , 9416250176
  2. श्री नितेश गुप्ता, 9416070100
  3. श्री अमीर चंद भाटिया, 9416125398
  4. श्री नितिन , 8168518046